जशपुर: चंपाझरिया नाला पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, निर्माण की लागत ₹4.36 करोड़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बोड़ाछापर - चटकपुर मार्ग पर चंपाझरिया नाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण की स्वीकृति दी है। इस पुल के लिए चार करोड़ छत्तीस लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से शुक्रवार की शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार अब बरसात के दिनों में नाला उफान पर आने से ग्रामीणों, छात्रों और किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था