करछना: करमा गांव में एक युवक ने मकान के पिलर से फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुटी
घूरपुर क्षेत्र के करमा गांव में शनिवार को तपस पुत्र कालीचरण ने मकान के पिलर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।घटना की जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर स्थानी पुलिस मौके पर पहुंची शव नीचे उतरवा कर लिखा पढी़ करते हुए पोस्टमार्टम भेज दिया। हालांकि उक्त युवक फांसी किस वजह से लगाई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।