पूर्णिया पूर्व: गुलाबबाग में तेज रफ्तार की एंबुलेंस वाहन ने बिजली पोल में मारी ठोकर तीन दुकान व बिजली ट्रांसफार्मर हुआ क्षतिग्रस्त
शनिवार कि अहले सुबह साढ़े तीन बजे में एनएच 31 गुलाबबाग रामराज चौक तिवारी कोल्ड स्टोर के समीप तेज रफ्तार कि एबुलेन्स बिजली ट्रांसफार्मर में जोरदार ठोकर मार दी। जिससे बिजली का ट्रांसफार्मर सहित तीन दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वही एम्बुलेंस चालक भी घायल हो गया है।