दुर्ग: वैशाली नगर विधानसभा के सभी 37 वार्डों में विधायक सेन का डोर टू डोर कैंपेन आज से शुरू, समस्याओं के निराकरण के निर्देश
Durg, Durg | Apr 15, 2025 वैशाली नगर विधानसभा के सभी 37 वार्डों में विधायक रिकेश सेन का डोर टू डोर कैंपेन आज से शुरू हो गया है। आज सुबह जुनवानी और खम्हरिया की गलियों में स्कूटी से पहुंचे विधायक ने लोगों से उनकी कुशलक्षेम जानते हुए समस्याएं पूछी और तत्काल निराकरण भी किया। इस दौरान निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और खम्हरिया वार्ड में सड़क, सफाई, पेयजलापूर्ति करने को कहा