हसनगंज: कुशहरी गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का मिला शव, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के कुशहरी गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया पर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।युवक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान और दाहिना पैर कटा हुआ है।