संविधान दिवस के अवसर पर विंढमगंज थाना क्षेत्र के बुटवेढवा धरती डोलवा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल से एक पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण भारत के संविधान की छाया-प्रतिलिपि लेकर शामिल हुए।यह पदयात्रा कंपोजिट विद्यालय धरती डोलवा होते हुए पुनः बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर पहुँची।