परसिया: रामनवमी पर निकली शोभायात्रा, राममय हुए लोग, युवाओं ने बजाए ढोल
रामनवमी पर परासिया में शुक्रवार को उत्साह के साथ शोभायात्रा निकाली गई। रामनवमी पर तहसील के समीप से शोभायात्रा शुरू हुई। पूरे उत्साह के साथ सड़क पर भारी भीड़ के साथ शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात दो बजे तक लोग मौजूद थे। तहसील के पास से जुलूस शुरू हुआ। इससे पहले शिव मंदिर की झांकी तहसील के पास पहुंची। वहां से एक साथ झांकियों के साथ शोभायात्रा शुरू हुई।