वारासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया के हुड़कीटोला में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक साइकिल सवार बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अंबेडकर चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया।