गनियारी धान खरीदी केंद्र में इस साल की खरीदी प्रक्रिया को किसानों ने पारदर्शी,व्यवस्थित और विश्वसनीय बताया।बेलटुकरी के दयाराम यादव और चोरभट्टी कला के विश्राम प्रसाद कौशिक ने कहा कि बारदाने की उपलब्धता,टोकन व्यवस्था और त्वरित तौल ने वर्षों से चली आ रही उनकी परेशानियों को दूर किया है।दोनों किसानों ने कुल 98 क्विंटल धान की बिक्री की