नईसराय: नई सराय क्षेत्र में सद्भावना और भाईचारे के साथ ईद उल फितर का त्यौहार मनाया गया, अमन चैन की दुआ मांगी गई
नई सराय क्षेत्र में मुस्लिम संप्रदाय द्वारा शनिवार को ईद उल फितर का त्यौहार सद्भावना और भाई चारे के साथ मनाया गया। इस दौरान भैंसा रोड़ स्थित ईदगाह पर शुक्रवार सुबह 9 बजे पेशे ईमाम कुर्बान अली ने इमाम मोहम्मद नदीम अली के साथ ईद की नमाज अता कराई और देश में अमन चैन की दुआ मांगी। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी मनीष सिंह गुर्जर और पुलिस बल मौजूद रहा