तहसील क्षेत्र के ग्राम कचौरी में इस वर्ष भी दिवाली पर्व पर यदुवंशी समाज की पारंपरिक दिवारी ने समूचे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। हर वर्ष की भांति इस बार भी गांव की इस सांस्कृतिक परंपरा को बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ निभाया गया।गांव के यदुवंशी युवाओं ने पारंपरिक वेश-भूषा धारण कर ढोल, नगाड़ों और झांझ की ताल पर जबरदस्त प्रस्तुति दी,