गोमिया: रविदास टोला व केरी टिकाहारा में आयोजित रविदास जयंती कार्यक्रम में पहुंचे पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद महतो
Gumia, Bokaro | Feb 24, 2024 झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद महतो गोमिया क्षेत्र के अंतर्गत कुंडा बरकी पुन्नू के रविदास टोला एवं केरी टिकाहारा पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा आयोजित संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद महतो। सभी क्षेत्रवासियों को संत शिरोमणि रविदास जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।