गोमिया: तेनुघाट में पानी की विकराल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो को दी जानकारी
Gumia, Bokaro | Feb 23, 2024 तेनुघाट पंचायत में पिछले एक सप्ताह से पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। तेनुघाट के ग्रामीणों ने विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो को इसकी सूचना दी। मुद्दे की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कार्यपालक अभियंता सहित अन्य अधिकारियों को आवासीय कार्यालय बुलाकर समस्या की जानकारी ली।