बालोद जिले के ग्राम खरथुली में निषाद समाज द्वारा भक्त गुहा निषाद जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष की विशेष उपस्थिति रही। समारोह में सामाजिक समरसता और निषादराज गुहा के आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मंगलवार शाम 4 बजे जीवन निषाद ने बताया कि ग्राम खरथुली में निषाद समाज द्वारा भक्त गुहा निषाद जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजारी बालोद की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा जी रहीं