पूर्वी चंपारण जिले के पीठवा गांव के संजीव कुमार ने यूपीएससी परीक्षा में 290 रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। यह उनकी तीसरी प्रयास में मिली सफलता है। यूपीएससी के परिणाम प्रकाशित होते ही पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन प्रखंड के पीठवा गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले के संजीव कुमार ने 290 रैंक लाकर पूरे जिले का मान बढ़ाया और गांव में जश्न का माहौल बन गया।