पटना ग्रामीण: कोतवाली थाना पुलिस ने सांप दिखाकर डराने व पैसा झपटकर भागने वाले तीन बहरूपियों को किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना पुलिस ने लोगों को साँप दिखाकर उन्हें डरा कर पैसा झपटकर भागने वाले तीन बहुरूपियो को किया गिरफ्तार. बता दे की इन तीन बहुरूपियों ने मिलकर हाईकोर्ट के एक वकील के साथ भी की थी झपटमारी. वकील के लिखित शिकायत देने के बाद ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन तीनों बहरूपिया को किया गिरफ्तार. इन तीनों को गिरफ्तार कर पुलिस इनलोगो से पूछताछ कर रही है.