विदिशा नगर: नगर पालिका विदिशा को नगर निगम बनाने का प्रस्ताव हुआ मंजूर, बैठक हुई आयोजित
कुछ समय पहले विदिशा विधायक द्वारा रखे प्रस्ताव पर सीएम मोहन यादव ने मंजूरी दी थी। जिसमे विदिशा नगर पालिका को निगम बनाए जाने की घोषणा हुई थी। शनिवार दोपहर 3 बजे विदिशा नगर पालिका परिषद के बजट बैठक मे प्रस्ताव रखा गया। जिसे मंजूरी दी गई। इस मंजूरी के साथ आसपास के कई गांवों को नगर पालिका मे शामिल कर निगम बनाया जाएगा। वर्तमान कार्यालय के विस्तार को मंजूरी मिली।