पटना ग्रामीण: बाइपास थाना इलाके में लूटकांड में शामिल अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ₹40000 बरामद
पटना पुलिस ने निजी कंपनी के स्टाफ से 6.93 लाख रुपए की लूट मामले का खुलासा कर दिया है। लूटकांड में शामिल एक अपराधी को 40 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश की जा रही है। 22 अप्रैल को कंपनी के स्टाफ से बाइपास थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर लूट हुई थी। जिसके बाद बाईपास थाना में मामला दर्ज किया गया था।