पटना ग्रामीण: अशोक राजपथ में हुए लूट मामले का सफल उद्भेदन, पटना सिटी से एक अपराधी गिरफ्तार, बाइक भी बरामद
पटना सिटी एसडीपीओ शरत आरएस ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने 26 अप्रैल की रात आलमगंज थाना अंतर्गत पटना सिटी पुरानी कोर्ट के पास अशोक राजपथ में हुई लूट कांड का उद्भेदन किया। मौके पर उन्होंने बताया कि लूट के महज 36 घंटे के अंदर ही इस लूट कांड का खुलासा कर लिया गया है। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।