देवरी: देवरी के ऋषभ अवस्थी बने डिप्टी कलेक्टर, प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
Deori, Sagar | Sep 17, 2025 देवरी नगर का नाम रोशन करने वाले ऋषभ अवस्थी का प्रथम नगर आगमन रविवार को 4 बजे हुआ। इस अवसर पर नगरवासियों ने आतिशबाजी कर और फूल बरसाकर उनका भव्य स्वागत किया। डिप्टी कलेक्टर बनने के बाद पहली बार घर पहुंचे ऋषभ अवस्थी ने गौ माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।