गभाना: गभाना में रामनवमी पर्व पर निकाली गई भव्य झांकियां, समूचा कस्बा हुआ धार्मिकमय
गभाना कस्बा शुक्रवार को रामनवमी के पावन पर्व पर पूरी तरह भक्ति और उल्लास में डूबा नजर आया। दोपहर को करीब 12 बजे से प्राचीन दुर्गा मंदिर से परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इंस्पेक्टर राजेश कुमार और आरएसएस पदाधिकारियों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की।