महाराजगंज: पिता ने बेटे पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया, भिटौली थाने में दर्ज हुआ केस
बुधवार को 5 बजे भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बलुआ निवासी साविर अली खां ने अपने ही पुत्र सलमान खां पर आए दिन गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार सलमान खां पूर्व में भी कई बार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका हैथानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।,