सासाराम: लोकसभा चुनाव को लेकर सासाराम के समाहरणालय में चाक- चौबंद सुरक्षा के बीच 7 मई से होगा नामांकन की प्रक्रिया, तैयारी पूरी
लोकतंत्र के महापर्व के सातवें चरण के तहत मंगलवार को सासाराम के समाहरणालय में काराकाट लोक सभा क्षेत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसकी तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। इसको लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी। इसको लेकर जिला प्रशासन व पुलिस महकमा संयुक्त रूप से अलर्ट मूड में रहेगा। मंगलवार की सुबह 11 से दोपहर के 3 बजे तक नामांकन होगा।