कौशाम्बी। जनपद के मूरतगंज चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बालिहावा देह गांव के पास मंगलवार को तेज रफ्तार अपाची बाइक ने साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों साइकिल सवार सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं।