खुसरूपुर: खुसरूपुर पुलिस ने 25000 के इनामी बदमाश को फोरलेन स्थित बंजारा होटल के पास से किया गिरफ्तार
खुसरूपुर पुलिस ने 25000 की इनामी बदमाश को फोरलेन स्थित बंजारा होटल के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश दनियावां थाना क्षेत्र के होरिल बीघा गांव निवासी रविंद्र गोप है। ग्रामीण एसपी चंदन कुमार ने बताया कि खुसरूपुर थाना में दो व अन्य थानो में 9 संगीत मामले दर्ज हैं। वही गोपाल टोला गांव से दो संगीन मामले में फरार आरोपी सौरभ कुमार को भी गिरफ्तार किया है।