संदेश: सिकरिया मोड़ के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो घायल; नाच प्रोग्राम में होने जा रहे थे शामिल
भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकरिया मोड़ के समीप शनिवार की देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों का इलाज संदेश रेफरल अस्पताल में चल रहा है।जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान संदेश थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी गणेश राम का 19 वर्षीय पुत्र भोला कुमार के रूप में हुई है।