नजफगढ़: द्वारका स्पेशल स्टाफ ने मोहन गार्डन से एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
द्वारका स्पेशल स्टाफ पुलिस लगातार अवैध काम करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर उनको गिरफ्तार कर रही है इसी अवसर पर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक आरोपी भारी मात्रा में शराब लेकर मोहन गार्डन आने वाला है तभी पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी को आते ही मंगलवार दोपहर 1:00 बजे गिरफ्तार कर लिया तथा तलाशी ली तो उसमें पुलिस ने 1200 क्वार्टर अवैध शराब बरामद किया