चांदवा: चंदवा के धाधु से एसडीपीओ ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 30 तन चोरी के स्क्रैप को किया बरामद
चंदवा। चकला स्थित बंद पड़े अभिजीत पावर प्लांट से धड़ल्ले से हो रहे स्क्रैप चोरी पर नकेल सकने को लेकर लातेहार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार पूरी तरह से एक्शन में नजर आ रहे हैं। एसडीपीओ श्री कुमार ने बुधवार की रात्रि मिले गुप्त सूचना के आधार पर चंदवा-बालूमाथ सीमावर्ती इलाके पर स्थित धाधु गांव के समीप जंगल से लगभग 30 टन चोरी का स्क्रैप किया बरामद ।