कानपुर: पुलिस ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के बॉटलिंग प्लांट में चल रही बड़ी वसूली का किया खुलासा, रंगेहाथ पकड़ा
ट्रक ड्राइवर के साथ गए सिविल ड्रेस में पुलिस ने 1250रु वसूलते ही व्यक्ति कोरंगेहाथों पकड़ लियाडीसीपी वेस्ट ने मंगलवार 1 बजे बताया कि इंडियन ऑयल के सिलेंडर डिपो में ट्रक चालकों से अवैध वसूली की जा रही थी। पुलिस ने वसूली के सिंडीकेट का खुलासा करके FIR दर्ज की है। इसमें विभाग के लोगों की भी मिलीभगत सामने आ रही है,जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट करके जेल भेजा जाएगा।