रायपुर: रायपुर में राजकीय बालिका उमावि की टॉपर छात्राओं का निकाला जुलूस, नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान
रायपुर कस्बे में पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की बोर्ड परीक्षाओं की टॉपर छात्राओं का बुधवार को जुलूस निकाला गया। प्राचार्य कैलाश दांगी ने गुरुवार को दोपहर तीन (3:00) बजे जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही घोषित 5वीं, 8वीं, 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में टॉपर रही छात्राओं का कस्बे में जुलूस निकाला गया। जिनका मार्ग में जगह-जगह स्वागत हुआ।