भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना कबीरधाम जिले में लोगों के लिए लाभ का बड़ा साधन बन रही है। इस योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर लोग खुद बिजली बना रहे हैं। इससे न केवल बिजली बिल से राहत मिल रही है, बल्कि पर्यावरण को भी फायदा हो रहा है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सोलर पैनल लगाने पर 50 प्रतिशत से अधिक सब्सिड