गाज़ियाबाद: निवाड़ी इलाके में एक महिला ने व्यक्ति पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया, अश्लील हरकत करने पर की मारपीट
निवाड़ी थाना क्षेत्र में एक महिला ने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि एक व्यक्ति ने उसके पति को शराब पिलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि एक व्यक्ति उनके घर आया था।