छींछ के ब्रह्माजी मंदिर प्रांगण में आज विराट हिन्दू सम्मेलन भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आज रविवार सुबह 11बजे सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में 5000 से अधिक सनातनी बंधु, मातृशक्ति एवं युवाओं की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम से पूर्व गाँव के तीन भागों से भव्य शोभायात्राएँ निकाली गईं, जिनमें छींच के साथ-साथ बांसला, चौखला, नई पाटन, जूनी पाटन, जल्दा,