बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के कथारा गुरुद्वारा से शुक्रवार को नगर कीर्तन की जत्था निकाली गई।इस दौरान धनबाद के नीबैर खालसा के टीम ने गतका का जौहर दिखाया है।समय लगभग साढ़े सात बजे बताया गया कि खालसा पंथ के संस्थापक और सिखों के दसवें गुरु श्री गुरू गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा ओर सत्कार के साथ पांच जनवरी को कथारा गुरुद्वारा में मनाया जायेगा।