सासाराम: जिला उद्योग केंद्र सासाराम में महाप्रबंधक ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
सासाराम स्थित जिला उद्योग केंद्र में मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे महाप्रबंधक आशीष रंजन की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्योग विभाग के अलावा कोई बैंकों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में महाप्रबंधक आशीष रंजन के द्वारा PMEGP एवं PMFME से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिए। PMEGP योजना के तहत 87% सिलेक्शन टारगेट को अभी तक पूरा कर लिया गया है।