सासाराम: सासाराम NH-2 पर माँ ताराचंडी मंदिर के समीप पिकअप ने बाइक सवार को मारी ठोकर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
सासाराम राष्ट्रीय मार्ग -2 पर माँ ताराचंडी मंदिर के समीप मंगलवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे एक पिकअप वैन ने बाईक सवार दो लोगो को ठोकर मार दी जिससे एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप चालक को वहाँ मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। लेकिन NHAI के गार्ड द्वारा चालक को भगा दिया गया। जिससे गुस्साये लोगो ने कुछ देर के लिये राष्ट्रीय राज्यमार्ग- 2 को जाम कर दिया।