मुज़फ्फरनगर: मुगल गार्डन के पास उधार के पैसे लेने जा रहे युवक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, घायल युवक अस्पताल में भर्ती
मुगल गार्डन के पास आपसी रंजिश में कुछ दबंग युवकों ने उधार के पैसे लेने जा रहे एक युवक जावेद पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान आस-पास मौजूद लोगों ने दबंगों से पीड़ित युवक को छुड़वाया और घायल अवस्था में उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। इस मामले में पुलिस घायल युवक जावेद की तहरीर के आधार पर युवक पर हमला करने वाले दबंगो की जांच-पड़ताल में जुट गई है।