गाजीपुर के सैदपुर स्थित करमपुर मेघबरन सिंह स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन पर पहुंचे यूपी सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका को लेकर मंत्री ने कहा कि संविधान हर नागरिक को न्यायपालिका में जाने का अधिकार देता है।