विधायक कर्नल सिंह हुए सम्मानित, मुल्तान नगर सेवा बस्ती में कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को शकूरपुर बस्ती के विधायक कर्नल सिंह ने मुल्तान नगर सेवा बस्ती में आयोजित सम्मान समारोह में भाग लिया। यह कार्यक्रम अनिल और अमित द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।