बेगूसराय: बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुए कुकृत्य पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिया वयान, कोर्ट के प्रति जताया आभार
बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुए कुकृत्य पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपना बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट को धन्यवाद देता हूं कि इतने निंदनीय कुकृत्य पर संज्ञान लिया है. हमारी बेटी के साथ जो हुआ वह अति निंदनीय था. जिस तरीके से वहां इज्जत ही नहीं लुटा गया बल्कि इस तरीके से व्यवहार किया. इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है.