आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत मुहम्मदपुर लाटघाट स्थित विक्रम इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का सोमवार को सगड़ी विधायक डॉ एचएन सिंह पटेल ने फीता काटकर उद्घाटन किया । इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किए जाएंगे । वही सगड़ी विधायक डॉक्टर एचएन सिंह पटेल ने विधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम बनाने हेतु शासन से मांग किया ।