शेखपुरा के पैन गांव में शॉर्ट सर्किट से 11 हजारा वोल्ट का बिजली तार गिरने से धान की फसल में आग लग गई। इस कारण करीब 10 कट्ठा में लगी फसल जल गई। घटना बुधवार की संध्या 3 बजे के आसपास घटित हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से मुआवजा की मांग की है।