मस्तुरी: बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्या
बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्या ने आज न्यू सर्किट हाउस परिसर में। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। उन्होंने परिसर में अन्य जन प्रतिनिधियों के साथ खम्हार, करंज आदि पौधे लगाये। श्री आर्या ने इन पौधों के संरक्षण के रख रखाव की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी।