भिवानी: डीसी नरेश नरवाल और एसपी वरूण सिंगला ने सेक्टर ऑफिसर और पुलिस सेक्टर ऑफिसर को दिए जरूरी निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरवाल वीरवार को स्थानीय पंचायत भवन में सेक्टर व पुलिस ऑफिसर की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव में सेक्टर ऑफिसर बड़ी महत्वपूर्ण इकाई होती है। उन्हें मतदान से पहले, मतदान के दौरान तथा मतदान के उपरांत जो डयूटी उन्हें सौंपी गई है, उसका बारीकी से निवर्हन करें।