कोल: पिलखना चौराहे के पास ट्रक ने स्कूटी सवार दो लोगों को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Koil, Aligarh | Jan 10, 2025 अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके के पिलखना चौराहे के निकट ट्रक ने स्कूटी सवार दो लोगों को रौंद दिया।हादसे में स्कूटी सवार दोनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इधर पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर मौके से भाग रहे ट्रक चालक को ट्रक समेत हिरासत में ले लिया है।पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेते हुए शवों को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया है।