आरा: दोस्तों ने घर से बुलाकर गोली मारकर की युवक की हत्या, खलपुर सूर्य मंदिर के समीप मिला शव
Arrah, Bhojpur | Jul 27, 2024 घर से देर रात दोस्तो ने बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना संदेश थाना क्षेत्र के खलपुर सूर्य मंदिर के समीप हुई है। मृतक का नाम विशाल उर्फ लल्लू बताया गया है। मृतक अपने ननिहाल संदेश के डिहरी में ही रहता था। वहीं पर रात के 12 बजे से घर से बाहर ले जा कर उसकी हत्या कर शव को फेक दिया गया।