कालका: महादेव कॉलोनी, लेबर कॉलोनी और रामपुर सियुड़ी में पीने के पानी की गंभीर समस्या, पानी की लीकेज से लोग परेशान, गर्मी के कारण
जनता सेवा दल प्रमुख एंव समाज सेवी भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता बबली रावत ने सोमवार को बताया कि नगर परिषद कालका पिंजौर के अंतर्गत सूरजपुर गांव की महादेव कॉलोनी, रामपुर सियुडी और लेबर कॉलोनी में गर्मी में पीने के पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। सैकड़ों घर में पीने के पानी के लिए लोगों को दूर दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के चलते भूमिग