कालका: सब डिविजनल हॉस्पिटल कालका के इंचार्ज एंव SMO डॉ. राजीव नरवाल ने कहा डायरिया फैल रहा है पानी उबालकर पिएं।
सब डिविजनल हॉस्पिटल कालका के इंचार्ज एंव SMO डॉ. राजीव नरवाल ने वीरवार को बताया कि इन दिनों कालका शहर में डायरिया फैल रहा है और लोगों को ऐसे मौसम मे एतियात बरतने की जरुरत है इसलिए बाहरी चीजों को खाने पीने से परहेज़ जरुर करें ओर ठंडी चीजें ज्यादा खाएं। उन्होंने पेट दर्द और लूज मोशन डायरिया के मुख्य लक्षण बताए है।