सुल्तानपुर: सुलतानपुर-रायबरेली रोड स्थित महेश्वरगंज के पास हुए एक्सीडेंट को देख रुका ब्लाक प्रमुख का काफ़ेला,घायल को भेजवाया अस्पताल
सुलतानपुर-रायबरेली रोड पर स्थित महेश्वरगंज के पुल के पास बाइक से जा रहें सुलतानपुर शहर के आदर्शनगर निवासी अमन मौर्या को कार ने टक्कर मार दी।हादसे मे अमन को गंभीर चोटें आई।तभी उधर से गुजर रहें ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह की नज़र उस पड़ गई।ब्लाक प्रमुख ने अपना काफ़ेला रोक इंसानियत दिखाते हुए घायल अमन को मेडिकल कालेज भेजवाया।