पीपलदा: काली सिंध नदी पर बने नवनेरा एबरा बांध के सभी 27 गेट खोले, 3 लाख 50 हजार क्यूसेक पानी की निकासी, बरसात का दौर जारी
Pipalda, Kota | Jul 28, 2025 जिले के पीपल्दा क्षेत्र में काली सिंध नदी पर बनाये गए नवनेरा एबरा बांध में लगातार पानी की आवक होने के चलते सोमवार शाम 5 बजे सभी 27 गेट खोल कर साढ़े 3 लाख क्यूसेक पानी की निकासी लगातार होने से सभी नदी नालों में उफान आ गया है। नवनेरा एबरा बांध के अधिशासी अभियंता मनोज शर्मा ने पूरे इलाके में जोरदार बारिश के कारण बांध में पानी आने के कारण सभी 27 गेट खोल दिए गए है